फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के आदेश के बाद भी हुडा ने नहीं शुरू कराया काम, लोग परेशान

Sun, 01 Jan 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
हूडा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
ग्रीवेंसज कमेटी की चेयरमैन के आदेश के एक माह बाद भी हुडा ने बरसाती पानी की निकासी के लिए ओपन ड्रेन का काम शुरू नहीं कराया। जबकि एक दिसंबर को मंत्री कविता जैन ने हुडा अधिकारियों से कहा था कि इस प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू करें। 
विज्ञापन


बैठक के दौरान हुडा अधिकारियों ने दावा किया था कि तीन माह के अंदर इस प्रोजेक्ट को पूरा कर देंगे, लेकिन पंचकूला सेक्टर-16 में बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए गए ओपन ड्रेन को विभाग ने चौड़ा करने काम अब तक शुरू नहीं किया है। इसके अलावा पानी की निकासी के लिए दो पाइपों के जगह तीन पाइपें लगाई जानी है। बता दें कि पिछले कई बाहर साल से बरसाती पानी लोगों घरों में घुसता है। जिसके चलते लोगों के घरों का बेड और फर्नीचर कई बार खराब हो चुका है। मूसलाधार बारिश के बाद घरों में इतना जल भराव हो जाता है कि सेक्टर के स्थानीय निवासी दो दिनों घरों की सफाई में लगे रहते हैं। इस बरसाती पानी की समस्या सेक्टर के करीब 100 घरों के सदस्य प्रभावित हैं। 

पिछले बारह साल से सेक्टर-16 के लोग बरसाती पानी घरों में घुसने की वजह से परेशान हैं। ग्रीवेंसज कमेटी में आश्वासन भी मिला कि जल्द काम शुरू करवाया जाएगा। लेकिन विभाग के अधिकारियों ने एक माह बाद भी आपेन ड्रेन को चौड़ा करने का काम शुरू नहीं कराया।
विज्ञापन

-  सुभाष पपनेजा, निवासी सेक्टर-16  

बरसात मे बच्चों को स्कूल से छुटटी करनी पड़ती है क्योंकि बरसात का पानी भरा रहता है जिससे आने-जाने में काफी मुश्किल होती है। कई बार तो बरसात के पानी की वजह से घर का फर्नीचर तक खराब हो चुका है।
विज्ञापन

सुरिंदर जोशी, निवासी सेक्टर-16 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें