फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनालः कृषि मंत्री ने विजन-2024 की नब्ज टटोली तो किसानों ने गिनाई सरकार की खामियां

Wed, 31 Jul 2019 01:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ - फोटो : file photo
विज्ञापन

उचानी स्थित उद्यान प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित संकल्प पत्र किसान परामर्श गोष्ठी में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने आगामी विजन-2024 के मद्देनजर किसानों की नब्ज टटोली। 

विज्ञापन


किसानों ने फसल बीमा योजना में कमियां बताईं तो कई योजनाओं में विस्तार कर अनुदान देने की बात रखी। योजनाओं के बारे में किसानों को जागरूक किया और सुझावों पर संज्ञान लेने का आश्वासन दिया। धनखड़ ने बीच-बीच में किसानों से देसी अंदाज और मजाकिया लहजे में बात कर खूब हंसाया। 

किसान : कैथल जिले के जाजनपुर गांव के किसान सुरेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को सब्जी व गन्ने की फसल में भी लागू किया जाए। मिड-डे-मील में दूध व अंडा भी शामिल किया जाए। मनरेगा योजना का समय इस तरह तय किया जाए जब खेती का काम नहीं हो। 
विज्ञापन

मंत्री : सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 

किसान : बुटाना गांव के फिश फार्मर सुलतान सिंह ने कहा कि मछली पालन नई तकनीक है। कुछ लोगों ने फ्रॉड के चक्कर में डुप्लीकेट काम करवाए हैं। इससे इस व्यवसाय से जुड़ने वाले नए किसान भ्रमित हैं। फेसबुक पर ऐसा प्रचार किया गया है। किसी गलत काम के फेसबुक पर प्रचार पर प्रतिबंध होना चाहिए। गांवों में जहां भी खाली जमीन है, किसानों के समूह बनाकर उसमें मछली पालन किया जाए। संस्थानों में हर तरह के फलदार पौधों की नर्सरी उपलब्ध होनी चाहिए। 

मंत्री : सभी के विचार साझा किए जाएंगे। गलत-सही को भी देखा जाएगा। 

किसान : लाडवा कस्बे के बपदी गांव के किसान रिंकू ने कहा कि सरकार गन्ने का हर साल दस रुपये प्रति क्विंटल रेट बढ़ाती है। डीजल व लेबर का हर साल दाम बढ़ता है। किसान को कुछ नहीं बचता। भादसों शुगर मिल पेमेंट नहीं दे रहा। सरकार इस मिल को अपने अधीन ले। 

मंत्री : भादसों शुगर मिल की पेमेंट जल्द मिलने वाली है। देश में कोई राज्य ऐसा नहीं जिसने गन्ने का इतना दाम दिया हो। अच्छी बातों को स्वीकार कर आगे बढ़ो। जितना अच्छा काम हुआ उसकी भी सराहना कीजिए। 

किसान : पानीपत के खोतपुरा निवासी जगदीश संधू ने कहा कि मत्स्य पालक तालाब में बीज डालता है तो दो साल में मछली तैयार होती है। इस बीच वह अपने बच्चे कैसे पालेगा। सरकार एक साल का मछली का बच्चा किसान को दे ताकि वह सात-आठ महीने बाद उसे बेचकर आमदनी ले सके। 

गन्नौर में सब्जी मंडी जल्द तैयार की जाए। कुछ क्षेत्र में भूजल स्तर चिंताजनक स्थिति में है। वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर बनाया जाए। घरौंडा की सिंचाई योजना फाइलों में दब गई है।  

मंत्री : एक्सपर्ट का कहना है कि यमुना जैसी बड़ी नदियों में स्ट्रक्चर जाम हो जाते हैं। वैज्ञानिक तकनीक से रिचार्जिंग के तरीके अपनाने होंगे। सरकार यह काम प्राथमिकता से कर रही है। हमें सूक्ष्म सिंचाई तकनीक पर आना होगा। 

किसान : कुटेल गांव के युवा किसान ने कहा कि रेन वाटर इरीगेशन पर भी अनुदान मिलना चाहिए। 
मंत्री : अपनी सोच बनाओ, काम करने वाले बनो। बजट भी मिल जाएगा। 

किसान : एक किसान ने कहा कि फसल बीमा योजना में सुधार होना चाहिए। जलभराव से बर्बाद फसल का मुआवजा नहीं मिलता। कृषि विभाग ने आवेदन नहीं लिया। 

मंत्री : आवेदन के लिए दरवाजा खटखटाएं। उपायुक्त या डीआरओ को आवेदन करें। आग लगने पर सरकार ने 12 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा तय किया हुआ है। खराब फसलों का 1846 करोड़ बीमा दिया गया है। धान में जलभराव की लिमिट का पैमाना रख कर उसे बीमा योजना में शामिल करने के आदेश सरकार ने दिए हैं। 
विज्ञापन

किसान : एक राशन कार्ड पर केवल पांच पशुओं का बीमा किया जाता है। व्यावसायिक पशुपालन में 50 से 100 पशु होते हैं। सभी का बीमा हो। डेयरी उपकरण, शेड इत्यादि के लिए अनुदान बढ़ाया जाए।  
मंत्री : कामर्शियल व घरेलू व्यवसाय में अंतर होता है। सरकार ने गायों पर ऋण को ब्याज मुक्त कर दिया है। 

किसान : पशु बेचने के लिए पशुपालन विभाग से परमिट नहीं मिल रहे। 
मंत्री : परमिट मिलेगा। पालतू और दुधारू पशु बेचने में कोई दिक्कत हो तो हमें बताएं। 

किसान : मंगोली जाटान के किसान कुलबीर ने कहा कि मिड-डे-मील योजना में शहद को शामिल किया जाए। 
मंत्री : शहद की बिक्री के लिए वह खुद ब्रांड एंबेसडर बनने को तैयार हैं। शहद उत्पादक समूह हरियाणा फ्रैश कॉमन ब्रांड रखें। हमने किसानों को अपना माल बेचना सीखाना है। हमारा उत्पाद यूएसए और यूके में पहुंचना चाहिए। 

किसान : कैथल के किसान गुरदयाल ने कहा कि उनके जिले के राजौंद व गुहला ब्लाक डार्क जोन में हैं। ड्रिप इरीगेशन के लिए सोलर पैनल की जरूरत है। 
मंत्री : मेरे व्हाट्सएप नंबर पर अपने सुझाव भेज सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें