फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बोले- पराली से तैयार होगा ईंधन, यहां लगेगा पहला प्लांट

Fri, 11 Nov 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन
विज्ञापन
पराली से तैयार होगा ईंधन
विज्ञापन
पंजाब के किसानों लिए बड़ा एलान करते हुए पेट्रोलियम व गैस राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार बठिंडा व पट्टी में एक हजार करोड़ रुपये की लागत से 500-500 टन की क्षमता वाले दो बड़े प्लांट लगाएगी। इन प्लांटों पराली, नाड़ आदि से पेट्रोल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब के किसानों को बड़ा आर्थिक लाभ होगा और प्रदूषण पर भी रोक लगेगी। 
विज्ञापन


धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पूरे देश में 5 करोड़ बीपीएल परिवारों को तीन वर्षों के अंदर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 27 मार्च 2015 को देश के लोगों से अपील की थी कि वह अपनी मर्जी से एलपीजी पर मिल रही सब्सिडी छोड़े ताकि गरीबों की रसोई तक गैस पहुंचे सके। 

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रधान ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला स्कीम की पंजाब में शुरूआत जिला तरनतारन के गांव कैरों से की। उन्होंने उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, कैबिनेट मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों, केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला व राज्य सभा सदस्य श्वेत मलिक के साथ बीपीएल परिवारों की 2200 महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 करोड़ परिवारों को मिलेंगे मुफ्त गैस कनेक्शन: प्रधान

पराली से तैयार होगा ईंधन
अपने संबोधन में प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील का देश के लोगों पर बड़ा असर हुआ है और अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने एलपीजी पर सब्सिडी छोडट दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सभी बीपीएल परिवारों को 31 दिसंबर से पहले निशुल्क गैस कनेक्शन दे दिए जाएंगे। जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर घर में गैस होने पर प्रदूषण से राहत मिलेगी और जो गरीब महिलाएं धुएं के कारण बीमार होती हैं, उनका बचाव होगा। 

उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा गैस कनेक्शन के साथ चूल्हे राज्य सरकार की ओर से मुफ्त दिए जाएंगे। बादल ने कहा कि केंद्र की सहायता से बहुत जल्द पंजाब में पेट्रोल बनाने लिए उक्त प्लांट लगाए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों ने कहा कि पहले पड़ाव तहत राज्य में 1.80 लाख निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए जा रहे हैं। गांव कैरों में पट्टी क्षेत्र की 2200 महिलाओं को इस स्कीम का लाभ दिया जाएगा।

इस मौके डिप्टी कमिश्नर तरनतारन डीपीएस खरबंदा, एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा, अंजू भाष्कर, अंग्रेज सिंह हुंदल डीटीओ,  चेयरमैन अजयपाल सिंह मीरा कोट, भारत पेट्रोलियम के अधिकारी सलिंदर शर्मा, प्रगट सिंह बनवालीपुर, खुशविंदर सिंह भाटिया, छतरपाल सिंह दुबली, गुरप्रताप सिंह गुड्डू कैरों,  कुलदीप सिंह पनगोटा, संदीप जैन, गुरमुख सिंह घुल्ला बलेर, अवन कुमार सोनू चीमा मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें