फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बोले, कैप्टन दलितों से पावर शेयर नहीं करते

Sat, 28 Jul 2018 10:06 AM IST
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सीएम के खिलाफ मुखर हो गए हैं। उनका कहना है कि सीएम दलितों से पावर शेयर नहीं करते हैं। चन्नी शुक्रवार को जालंधर में एक समारोह में हिस्सा लेने आए हुए थे। इस दौरान खास बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका तो स्टैंड क्लीयर है, पंजाब की 33 फीसदी दलित आबादी के हिसाब से ही उनको स्थान मिलना चाहिए, चाहे वह डीसी की तैनाती हो या पुलिस कमिश्नर की। लेकिन पंजाब में ऐसा नहीं हो रहा है।    
विज्ञापन

        
चन्नी ने कहा कि उन्होंने सारी बात कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी के सामने रख दी है। उन्होंने कहा कि वह इस सिस्टम को ठीक कर देंगे। मैं उनका इंतजार कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि राहुल गांधी इस सिस्टम को दुरुस्त कर देंगे।चन्नी ने कहा कि 33 फीसदी दलित आबादी को दरकिनार नहीं किया जा सकता। अब तो आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब में अपना नेता दलित समुदाय से दिया है। हमें भी उस तरफ चलना होगा। पंजाब में प्रशासनिक व पुलिस फेरबदल में भी दलितों को उचित स्थान नहीं दिया गया है।

 चन्नी ने कहा कि वे किसी जाति के खिलाफ नहीं हैं, उनकी बात सिर्फ 33 आबादी के बारे में है कि उनको हक मिलना चाहिए। सरकारी वकीलों के चयन में दलितों को नजरअंदाज करने की बात पर चन्नी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आश्वासन दिया था कि अगली सूची में दलितों को पूरा स्थान दिया जाएगा लेकिन अभी तक तीसरी सूची आई नहीं है। उन्होंने तो पहली दोनों सूची पर आपत्ति जता दी थी। उन्होंने कहा कि पंजाब का सीएम किसी भी जाति का बने लेकिन कम से कम दलितों के साथ पावर तो शेयर करनी चाहिए जो यहां नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें