फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हेराल्ड मामले में हुड्डा को जाना पड़ेगा जेल : विज

Fri, 21 Apr 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर एजेएल को दोबारा प्लाट आवंटन मामले में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने तीखा हमला बोला है। विज ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में हुई लूट में पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा को अवश्य जेल जाना पड़ेगा। यह पहली बार देखने में आया है कि अपने राजनीतिक आकाओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मोती लाल वोहरा को खुश करने के लिए भूपेंद्र हुड्डा ने नेशनल हेराल्ड मामले में स्वयं हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन


करोड़ों रुपये के प्लॉट को कौड़ियों के दाम दे दिया गया। इससे प्रदेश को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। विजिलेंस जांच के आधार पर मामला सीबीआई को सौंपा गया है। सीबीआई ने इसमें हुड्डा और अन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें सब बेनकाब हो जाएंगे। विज ने कहा कि केंद्र सरकार ने वीवीआईपी कल्चर को समाप्त करते हुए गाड़ियों पर लगी लाल बत्तियां हटाने के आदेश पारित किए हैं। इससे आम आदमी और वीवीआईपी लोगों के बीच का अंतर खत्म होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें