फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: प्रदेश में श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, अकुशल को 393 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे

Mon, 17 Oct 2022 11:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हथियार समेत सिक्योरिटी गार्ड को 10755 न्यूनतम और 413 प्रतिदिन देना जरूरी है। चुनाई करने वाले और मिस्त्री, कोलमैन इत्यादि को 11857 रुपये हर महीने मिलेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के अनुसार दरों में वृद्धि हुई है। श्रम विभाग ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। दरों में वृद्धि का लाभ श्रमिकों की 16 श्रेणियो को मिलेगा। अकुशल श्रमिकों को प्रति दिन 393.97 रुपये मिलेंगे, इनकी न्यूनतम मजदूरी 10098.88 रुपये तय की गई है। इसमें एक जनवरी 2022 से 144.40 रुपये डीए भी जुड़ेगा, जिससे यह बढ़कर 10243 रुपये हो जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर हर साल पहली जनवरी और पहली जुलाई को श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में 1.90 फीसदी वृद्धि करती है। श्रमायुक्त ने सहायक श्रमायुक्त एनसीआर, सभी उप श्रमायुक्तों, सहायक श्रमायुक्तों, श्रम निरीक्षकों और कल्याण अधिकारी, महिला फरीदाबाद और पानीपत को ताजा वृद्धि तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

ए श्रेणी के अर्धकुशल श्रमिकों को 10755, 11293 रुपये न्यूनतम और प्रतिदिन 413, 434 रुपये मजदूरी मिलेगी। बी श्रेणी के अर्धकुशल श्रमिकों को 11857, 12450 न्यूनतम और 456, 478 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। ए श्रेणी के कुशल श्रमिकों को 13073 न्यूनतम और 502 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। बी श्रेणी के कुशल श्रमिकों को 10755 न्यूनतम और 413 रुपये प्रतिदिन देने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च कुशल श्रमिकों को 11293 न्यूनतम और 434 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। लिपिक और जनरल स्टाफ में दसवीं से कम पड़े श्रमिकों को 11857 न्यूनतम और 456 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। ग्रेजुएट से कम को 11293 न्यूनतम और 434 रुपये प्रतिदिन देने होंगे।

ग्रेजुएट और अधिक पढ़े श्रमिकों को 11857 न्यूनतम और 456 रुपये प्रतिदिन देना जरूरी है। स्टेनो टाइपिस्ट को 12450 न्यूनतम और 478 प्रतिदिन मिलेंगे। जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर को 13073 न्यूनतम और 502 रुपये प्रतिदिन देय होंगे। सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर को 13726 न्यूनतम और 526 रुपये प्रतिदिन देने होंगे। निजी सहायक को 11857 न्यूनतम और 456 प्रतिदिन मिलेंगे। निजी सचिव को 12450 रुपये न्यूनतम और 478 रुपये प्रतिदिन देने पड़ेंगे।

डाटा एंट्री ऑपरेटर को 13073 न्यूनतम और 502 रुपये प्रतिदिन देने होंगे। ड्राइवर को 10755 न्यूनतम और 415 रुपये प्रतिदिन देने पड़ेंगे। बिना हथियार वाले सिक्योरिटी गार्ड को 10243 न्यूनतम और 393 रुपये प्रतिदिनि देने होंगे। हथियार समेत सिक्योरिटी गार्ड को 10755 न्यूनतम और 413 प्रतिदिन देना जरूरी है। चुनाई करने वाले और मिस्त्री, कोलमैन इत्यादि को 11857 रुपये हर महीने मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें