चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन के अस्पताल में 52 बिस्तरों वाला एक और मिनी कोविड केयर सेंटर खोल दिया गया है। डीजीपी प्रवीर रंजन ने श्री सत्यसाईं ग्रामीण जागृति इस कोविड केयर सेंटर को खोलने के लिए बधाई दी।
ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश गर्ग और अमर विवेक अग्रवाल ने बताया कि महज 8 दिन में अस्पताल के एक हिस्से में कोविड केयर सेंटर का निर्माण किया गया है। केंद्र में 52 ऑक्सीजन बेड के साथ इलाज की सभी सुविधाएं निशुल्क होंगी। 28 डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों की एक टीम मरीजों की 24 घंटे 7 दिन देखभाल करेगी। मरीजों के मनोरंजन के लिए कैरम, शतरंज, योग की व्यवस्था है। वहीं, मरीजों के ऑक्सीजन स्तर को बढ़ाने के लिए गुब्बारे फुलाने का कार्य भी कराया जाएगा। मरीजों को पौष्टिक भोजन व फल भी उपलब्ध कराया जाएगा।