फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी उपलब्धिः मिनर्वा क्लब चंडीगढ़ के चार फुटबालर खेलेंगे वर्ल्ड कप

Sun, 08 May 2016 05:31 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फुटबाल प्लेयर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ की मिनर्वा एकेडमी के चार होनहार फुटबाल खिलाड़ी अंडर 17  वर्ल्ड कप के कैंप के लिए चुन लिए गए हैं। मनवीर सिंह, गिवसन सिंह, नरेंद्र,शुभम को गोवा में कैंप में शामिल किया गया हैं। यह चारों वही प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं । जिन्होंने मिनर्वा एकेडमी को अंडर 15 यूथ लीग की विजेता ट्राफी जीतने में महत्तवूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन


इतिहास रचते हए अंडर 15 लीग केफाइनल में मिनर्वा जूनियर्स ने रॉयल वाहिग्डो को हराया था। जिसमें मनवीर सिंह अपने शानदार प्रदर्शन केआधार पर  गोल्डन बूट जीत चुके हैं। वहीं गिवसन सिंह, नरेंद्र,शुभम का शानदार प्रदर्शन के आधार पर चयन हुआ हैं।

भारत पहली बार इस साल अंडर 17 फुटबाल वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा हैं। इन चारों युवा खिलाड़ियों के कैंप में शमिल होने पर मिनर्वा एकेडमी केडॉयरेक्टर रंजीत बजाज ने खुशी जिस उद्देश्य के लिए हमने टीम अंडर 15 टीम को तैयार किया था। वह मेहनत सफल हुई।
विज्ञापन


शुभमः कई इंटरनेशनल प्रतियोगिताएं खेल चुका हैं। जिनमें 2013 में इरान में खेला गया एफसी एशियन कप शामिल रहा। यूथ लीग अंडर 15 में
शुभम ने 13 गोल दागे।

गिवसन सिंह- अंडर 15 यूथ लीग में पहली बार खेले और चैंपियन बनाया। होमटाउन मणिपुर में लोकल कोच से शुरूआती ट्रेनिंग ली। इसके बाद यहां की मिनर्वा एकेडमी ज्वांइन की।

मनवीर, नरेंद्र- यह दोनों खिलाड़ी पहले चंडीगढ़ फुटबाल एकेडमी केखिलाड़ी थे। इसके बाद मिनर्वा एकेडमी के साथ जुड़े। दोनों युवा 15 वर्ष के खिलाड़ी है और विरोधी टीम के खेमें में सेध लगाने के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें