फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Sun, 10 Aug 2014 12:55 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन के साथ लगते शांति नगर में एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने और नकदी को चोर उड़ा ले गए और एक दूसरे मकान में भी चोरी का प्रयास किया। परिवार रात को अपनी बीमार मां का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मिलने गया था।
विज्ञापन


थाना मॉडल टाउन पुलिस ने इसमें चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत शांति नगर में राजेश बजाज के घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। मकान मालिक राजेश बजाज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में उपचाराधीन अपनी मां के पास गया था। उसने बताया कि वे दोपहर बाद तीन बजे दिल्ली गए थे और सुबह करीब सवा 10 बजे घर पर पहुंच गए। यहां पर उसके मकान का ताला टूटा मिला। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मॉडल टाउन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। राजेश बजाज ने पुलिस को बताया कि चोर उसके घर से सोने की पांच अंगूठी, एक चेन, पांच जोड़े टॉप्स और एक कंठी सोने की और 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए। इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है।

थाना मॉडल टाउन पुलिस ने उसकी शिकायत लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उसने बताया कि चोर उसके लड़के युग बजाज के बैग में चोरी का सारा सामान भरकर ले गए। चोरों ने उसी रात पड़ोस के एक मकान से भी टोंटी चोरी कर ली और उनका टीवी सामने एक खाली प्लॉट में पाया है। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि माडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही चोरों को काबू कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें