फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: मिल्खा सिंह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, संक्रमण से हुए बेहद कमजोर, प्राइवेट रूम में शिफ्ट

Wed, 16 Jun 2021 08:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना से पिछले रविवार को निधन हो गया था। वह 85 वर्ष की थीं। निर्मल मिल्खा सिंह भारतीय महिला वालीबॉल टीम की पूर्व कप्तान और पंजाब सरकार में पूर्व खेल निदेशक (महिला) थीं। मिल्खा सिंह पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती हैं। इस वजह से वह अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
मिल्खा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिल्खा सिंह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार को उनकी जांच की गई। अब उन्हें पीजीआई के कोविड अस्पताल से एडवांस कार्डियक सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर है। संक्रमण के चलते वे बेहद कमजोर हो गए हैं। उन पर इलाज का असर बहुत धीमी गति से हो रहा है। कार्डियक सेंटर के प्राइवेट रूप में अब भी उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 

विज्ञापन


दूसरी रिपीट जांच आई निगेटिव 
पीजीआई के कोविड अस्पताल में तीन जून को भर्ती होने के बाद मिल्खा सिंह की 8 जून को पहली रिपीट टेस्ट करवाई गई थी, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके आठ दिन बाद 16 जून को दोबारा जांच कराने पर कोरोना संक्रमण न होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल उन्हें आईसीयू जैसे रूम में रखा गया है। जहां मॉनिटर की मदद से उनकी हर पल की रिपोर्ट जांची जा रही है। 

बदली गई दवाइयां 
जानकारी के अनुसार मिल्खा सिंह की कुछ जरूरी ब्लड जांच भी कराई गई है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर उनकी दवाओं और इंजेक्शन में कुछ बदलाव किए गए हैं। हालाकि उनकी खाने की नली एक हफ्ते पहले ही निकाली जा चुकी है। वे अपने हाथ से भोजन करने के साथ उठ-बैठ भी पा रहे हैं लेकिन कमजोरी के चलते उन्हें अब भी काफी परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन


19 मई को रसोइए की वजह से संक्रमित हो गए थे मिल्खा सिंह
मिल्खा सिंह 19 मई को अपने रसोइए के कारण संक्रमित हो गए थे। 24 मई को उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 26 मई को उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह (85) को भी संक्रमण के चलते इसी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। 

30 मई को परिवार के अनुरोध पर मिल्खा सिंह को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद वह सेक्टर-8 स्थित अपनी कोठी में ही रहे। तीन जून को अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें पीजीआई में भर्ती कराना पड़ा। तब से वह यहीं उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें