फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: मिल्खा सिंह को मिली छुट्टी, फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर, पत्नी आईसीयू में भर्ती

Sun, 30 May 2021 10:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

मिल्खा सिंह को सेक्टर-8 स्थित उनके घर पर ही रखा गया है। यहां पर उनकी देखभाल के लिए उनकी बेटी मोना मौजूद हैं। मोना अमेरिका में डॉक्टर हैं। वह बीते 26 मई को संक्रमित माता-पिता की देखभाल करने के लिए अमेरिका से यहां पहुंच गई थीं।
विज्ञापन
मिल्खा सिंह - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पद्मश्री मिल्खा सिंह के परिवार के अनुरोध पर उन्हें स्थिर स्थिति में रविवार दोपहर फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वहीं, उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह को शनिवार रात को ऑक्सीजन की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में स्थानांतरित करना पड़ा है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। 
विज्ञापन


यह जानकारी अस्पताल से मिले मेडिकल बुलेटिन के जरिए मिली। मिल्खा सिंह को सेक्टर-8 स्थित उनके घर पर ही रखा गया है। यहां पर उनकी देखभाल के लिए उनकी बेटी मोना मौजूद हैं। मोना अमेरिका में डॉक्टर हैं। वह बीते 26 मई को संक्रमित माता-पिता की देखभाल करने के लिए अमेरिका से यहां पहुंच गई थीं।

बता दें कि मिल्खा सिंह अपने रसोइए से कोरोना संक्रमित हुए थे। घर के सदस्यों और स्टाफ के साथ 18 मई को मिल्खा सिंह का टेस्ट कराया गया था,  जिसकी रिपोर्ट 19 मई को आई थी और उस रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन


तबीयत खराब होने पर मिल्खा सिंह को 24 मई को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में दाखिल कराया गया था। इसके बाद 26 मई को निर्मल मिल्खा सिंह को भी फोर्टिस अस्पताल दाखिल कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें