फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : ट्राइसिटी में 18 की मौत, 246 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में रविवार को कोरोना से जहां 18 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 246 नए संक्रमित मिले। मृतकों में से 5 चंडीगढ़, 6 पंचकूला और 7 मोहाली के रहने वाले थे। वहीं, नए संक्रमितों में चंडीगढ़ और मोहाली के 182-182 और पंचकूला के 82 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में रविवार को जिन पांच मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से दो मनीमाजरा के रहने वाले थे। मनीमाजरा निवासी 42 वर्षीय महिला और 61 वर्षीय वृद्धा की मौत जीएमएसएच-16 में हुई। वहीं, डड्डूमाजरा निवासी 52 वर्षीय महिला ने जीएमसीएच 32 में दम तोड़ा जबकि सेक्टर-20 निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की मोहाली स्थित निजी अस्पताल में मौत हो गई। इनके अलावा सेक्टर 45 निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की जीएमसीएच-32 में मौत हो गई।
उधर, एकांतवास में रखे गए 509 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी होने पर डिस्चार्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 3262 लोगों की जांच की, जिनमें से 182 संक्रमित मिले जबकि 35 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। इसके साथ ही शहर में सक्रिय केसों की संख्या 2134 हो गई है। वहीं अब तक 745 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

रविवार को संक्रमित मिले मरीजों में पुरुषों की संख्या 99 व महिलाओं की संख्या 83 है। मनीमाजरा से 13, मौलीजागरां से 6, धनास से 8, सेक्टर 46 से 10 , सेक्टर 15 से 5 , सेक्टर 20 से 6, सेक्टर 42 से 5, सेक्टर 45 से 6, सेक्टर 49 से 5, सेक्टर 37, 32, 28, 8 से चार-चार संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें