फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मश्री मिल्खा सिंह एनसीडी फेडरेशन के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व ओलंपियन पद्मश्री मिल्खा सिंह को वर्ल्ड एनसीडी फेडरेशन का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इसकी घोषणा पीजीआई में एनसीडी के अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम के छह दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को की गई। इसमें एक दिन पूर्व ही फेडरेशन ने ग्लोबल हेल्थ एंड वैलनेस इनीशिएटिव 'प्ले लॉफ़ एंड ग्रो' लांच किया है। इस अभियान को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने के लिए ही मिल्खा सिंह को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
विज्ञापन

एंबेसडर बनाए जाने पर पूर्व ओलंपियन ने कहा कि फिटनेस जैसा कुछ नहीं है। अपनी सेहत के लिए हमें प्रतिदिन समय निकालना होगा। खुद को शारीरिक रूप से फिट रखना ही मेरा संदेश है। अपने संदेश में उन्होंने एक पुरानी कहावत की याद दिलाते हुए कहा, चलदा फिरदा लोया, बै गया ता गोया, पै गया ता मोया.. जिसका अर्थ है कि एक शारीरिक रूप से सक्रिय व्यक्ति लोहे की तरह ठोस होता है। जो बैठा रहता है वह गोबर की तरह हो जाता है और जो बिस्तर में लेेटा रहता है, वह मृतक जैसा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें