फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीयू में 'फ्लाइंग सिख': तबीयत बिगड़ने के बाद मिल्खा सिंह अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

Mon, 24 May 2021 08:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

दिग्गज धावक मिल्खा सिंह के घर में एक कुक खांसी और बुखार से पीड़ित था। इसके बाद परिवार के सदस्यों और स्टाफ का कोरोना टेस्ट करवाया गया। बुधवार को मिली रिपोर्ट में मिल्खा सिंह और दो नौकर कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके बाद से मिल्खा सिंह अपने घर पर ही क्वारंटीन थे। 
विज्ञापन
मिल्खा सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पद्मश्री मिल्खा सिंह की तबीयत बिगड़ने पर सोमवार सुबह 11 बजे मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कोरोना संक्रमण से जूझ रहे मिल्खा सिंह का ऑक्सीजन स्तर घटने और डायरिया की शिकायत होने पर अस्पताल ले जाना पड़ा। यह जानकारी उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मिल्खा सिंह की तबीयत सुबह से खराब थी। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है। 

विज्ञापन


बता दें कि मिल्खा सिंह के घर पर कुक को बुखार और खांसी थी। शक होने पर निर्मल मिल्खा सिंह ने पिछले मंगलवार को पूरे परिवार और स्टाफ का कोविड टेस्ट करवाया। मिल्खा सिंह, उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह, बहू कुदरत और पौता हरजय सहित घर में रहने वाले नौकरों का कोविड टेस्ट हुआ था। 

बुधवार को कोविड टेस्ट की रिपोर्ट आई तो मिल्खा सिंह और उनके दो नौकर संक्रमित पाए गए थे। संक्रमित पाए जाने के बाद से मिल्खा सिंह अपने आवास सेक्टर-8 में क्वारंटीन चले रहे थे। वह लगातार पीजीआई के डॉक्टरों के संपर्क में थे और उन्हीं के अनुसार दवाइयां ले रहे थे।
विज्ञापन


दुबई से लौटे जीव मिल्खा
पिता के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद दुबई से लौटे उनके गोल्फर बेटे जीव मिल्खा सिंह ने कहा कि एहतियात के तौर पर उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कमजोरी महसूस कर रहे थे और कल से कुछ नहीं खा रहे थे, इसलिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि, उनके पैरामीटर (स्वास्थ्य संबंधित मापदंड) ठीक दिख रहे हैं लेकिन हमने सोचा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करना ही सुरक्षित होगा क्योंकि अस्पताल में वह सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। जीव शनिवार को दुबई से चंडीगढ़ पहुंचे।

टीकाकरण नहीं करवाया
91 वर्षीय मिल्खा सिंह ने अभी तक कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण भी नहीं कराया है। उनकी पत्नी 85 वर्षीय निर्मल मिल्खा सिंह ने भी टीका नहीं लगवाया है। बीते शनिवार को यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान संजय टंडन ने भी फोन कर मिल्खा सिंह का हालचाल जानने के बाद कोरोना टीका लगवाने को कहा था।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया ट्वीट
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया कि 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जिन्हें कोविड-19 के उपचार के लिए मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जल्दी ठीक हो जाइए सर!
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें