फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ बुक फेयर में दिखेंगी कई बड़ी हस्तियां

Mon, 11 Nov 2013 10:11 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में चंडीगढ़ बुक फेयर 2013 का आयोजन 13 से 18 नवंबर तक किया जाएगा। यह आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन और नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है जिसमें अमर उजाला मीडिया पार्टनर होगा।
विज्ञापन


बुक फेयर के दौरान जाने माने लेखकों की किताबों को डिसप्ले किया जाएगा। पहले दिन ऑथर टॉक में लेखकों के बीच चर्चा होगी। इसमें मिल्खा सिंह, केकी एन दारूवाला, सुरजीत पातर, तारा देशपांडे, रवि सुब्रह्मण्यम, सचिन गर्ग और मोहन भंडारी आदि मौजूद होंगे। फेयर के दौरान चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा बच्चों की एक्टिविटीज भी होंगी।

फेयर का उद्घाटन चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल करेंगे। फेयर की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की जाएगी जिसे जीएमएसएसएस-10 के बच्चे पेश करेंगे। इसके अलावा फेयर के दूसरे दिन यानी बाल दिवस के मौके पर बच्चों के लिए स्क्रिट, मोनो एक्टिंग, कविता पाठ का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 नवंबर को यहां डांस ड्रामा के बारे में जानकारी मिलेगी और कवि दरबार का आयोजन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें