फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सैन्य दिग्गजों ने चंडीगढ़ में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। पंचकूला आर्ट्स एंड लिटरेचर सर्कल ने नोवेल बंच के सहयोग से गुरुकुल ग्लोबल स्कूल सेक्टर 13 चंडीगढ़ में विशेष स्मृति कार्यक्रम ‘रिमेम्बरिंग सैम बहादुर’ आयोजित किया। यह कार्यक्रम भारत के महानतम सैन्य नायकों में से एक फील्ड मार्शल एसएचएफजे ‘सैम’ मानेकशॉ को समर्पित था।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल वीपी मलिक और लेफ्टिनेंट जनरल दिपिंदर सिंह ने फील्ड मार्शल मानेकशॉ के सैन्य जीवन की विशिष्टताओं पर प्रकाश डाला। दोनों वक्ताओं ने विशेष रूप से 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी निर्णायक भूमिका, असाधारण नेतृत्व क्षमता, अटूट साहस और राष्ट्रभक्ति को याद किया। उन्होंने बताया कि सैम मानेकशॉ ने न केवल भारतीय सेना को विजयी नेतृत्व प्रदान किया, बल्कि सत्यनिष्ठा और अनुशासन की ऐसी मिसाल पेश की, जिसे आज भी सैन्य परंपरा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संवादात्मक सत्र रहा, जिसमें श्री विवेक अत्रेय, कर्नल डीएस चीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें