फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हटाए गए सीटीयू के ड्राइवरों ने किया प्रदर्शन, बोले-कैसे चलेगा गुजारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दस वर्ष से चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग को कांट्रेक्चुअल सेवाएं दे रहे सीटीयू के ड्राइवरों ने सोमवार को डिपो नंबर-4 के सामने धरना देते हुए प्रदर्शन किया। इन ड्राइवरों का कहना था कि सीटीयू ने उनको आश्वासन दिया गया था कि उनको नई बसों के आने के बाद आवश्यकता के अनुसार एडजस्ट किया जाएगा लेकिन अब हटाने के कारण कैसे गुजारा चलेगा।
विज्ञापन

सीटीयू कांट्रेक्चुअल वर्कर यूनियन के प्रधान बलराज दाहिया ने कहा कि सीटीयू ने उनके 142 ड्राइवरों को एकदम से हटा दिया था। इसके बाद सभी की रोजी रोटी पर संकट आ गया है। उन्होंने कहा कि सीटीयू के डायरेक्टर से बातचीत करने के बाद रोटेशन के तौर पर ड्राइवरों को एडजस्ट करने की बात की थी। बलराज दाहिया ने कहा कि ज्यादातर ड्राइवर इसी पर निर्भर हैं। कई ड्राइवरों के परिवार मुसीबत में हैं। ऐसी स्थिति में उनके पास कोई रास्ता नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि उनके एक साथी की बेटी को कैंसर है, उसे नौकरी से निकाल दिया गया। अब वह काफी ज्यादा परेशान है। दाहिया ने सीटीयू डायरेक्टर पर आरोप लगाया कि जिस समय कंडम बसों को हटाया गया, उस समय उनको आश्वासन दिया गया था कि ड्राइवरों को नई बसों के आने के बाद उनको प्राथमिकता के आधार पर मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें