फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट अटैक में आतंकी को मारने वाले शहीद को कीर्ति चक्र

Mon, 25 Jan 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
67वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय सेना ने वीरता पुरस्कार की घोषणा कर दी है। इसमें पठानकोट हमले में वीरता का परिचय देने वाले डिफेंस सिक्योरिटी कोर के शहीद हवलदार जगदीश चंद मुख्य रूप से शामिल हैं। बहादुर जवान जगदीश हिमाचल के चंबा का रहने वाला था।
विज्ञापन


जगदीश चंद को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। पठानकोट एयरबेस में जब आतंकियों ने मेस में खाना बना रहे जवानों पर गोलियां बरसाई थी तो जगदीश चंद निहत्थे ही आतंकियों के पीछे दौड़ पड़े। उन्होंने आतंकियों को ललकारा और एक को पकड़ लिया। थोड़ी देर गुत्थमगुत्था हुई।

फिर उसकी राइफल छीन उसे ही गोली मार दी। पर इस बीच तीन आतंकी पलटकर जगदीश के पास पहुंचे और उन्हें छलनी कर दिया। दीनानगर इनकाउंटर में बहादुरी का परिचय देने वाले राजपूत राइफल के लैंस नायक नरेश सिंह को सेना मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीमंदिर स्थित सेना की पश्चिमी कमान को 15 मेडल

चंडीमंदिर स्थित सेना की पश्चिमी कमान को बहादुर अफसरों और सोल्जर के दम पर 15 मेडल प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा 23 को सीओएएस प्रशस्ती पत्र से सम्मानित किया गया।

लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह व लेफ्टिनेंट जनरल गुरदीप सिंह को परम वशिष्ठ सेवा मेडल, लेफ्टिनेंट जनरल अमरजीत सिंह जीओसी 2 कोर व लेफ्टिनेंट जनरल राजीव तिवारी जीओसी नौ कोर को अति विशिष्ठ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।

लेफ्टिनेंट जनरल आर रविद्रन जीओसी दिल्ली व मेजर जनरल एके पंत को वीएसएम से सम्मानित किया गया। इसके अलावा एक्ससर्विसमैन की मदद करने पर राज्यसभा से सांसद राजीव चंद्रशेखर, नारायण उज्जवल सहित अन्य लोगों को प्रशस्ती पत्र से सम्मानित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें