फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मिलन और पलप्रीत ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
- चंडीगढ़ स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़। मिलन और पलप्रीत ने अपने शानदार प्रदर्शन से रविवार को आयोजित 47 वीं चंडीगढ़ स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में सभी का दिल जीत लिया। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की श्रेणी में दोनों खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

मिलन ने अंडर 18 आयु वर्ग में क्वाड्स इवेंट के बॉयज 400 मीटर रिंक रेस में स्वर्ण पदक जीता, जबकि मौलिक और शिवांश नेरजत और कांस्य पदक प्राप्त किए। वहीं, क्वाड्स बॉयज़ 12–15 वर्ष वर्ग में पलप्रीत ने 400 मीटर रिंक रेस में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हरदीप ने रजत पदक जीता। रोलर हॉकी इवेंट्स में केबी डीएवी-ए ने केबी डीएवी क्लब को हराकर सब-जूनियर गर्ल्स वर्ग में जीत दर्ज की। मास्टर्स कैटेगरी (35 वर्ष ) से अधिक उम्र में सेक्टर-10 रिंक क्लब ने केबी डीएवी क्लब को 9–3 से हराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें