गायक मीका सिंह ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर ‘भारत माता की जय’ और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए और इसका वीडियो उन्होंने अपने ट्विटर पर अपलोड किया। मीका पाकिस्तान के कराची में एक विवाह समारोह में शिरकत करके लौटे थे। इस दौरान जब वे अटारी बॉर्डर पर आए तो उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ नारे लगाए। बीएसएफ के एक अधिकारी के मुताबिक, मीका नौ अगस्त को लौटे थे।
उससे एक दिन पहले उन्होंने कराची में अपने दल के साथ एक अरबपति की बेटी के विवाह समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत किया था। अरबपति पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के नजदीकी बताए जा रहे हैं।