मोहाली। मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआईए) 17-18 मार्च को पहली बी2बी औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। एमआईए के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने शनिवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि एमआईए अपनी स्वर्ण जयंती मना रहा है इसी के उपलक्ष्य में एक बी2बी औद्योगिक प्रदर्शनी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान करेंगी। इसका उद्देश्य स्थानीय एमएसएमई को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है जिसकी आवश्यकता उद्योगपतियों के बीच की बातचीत के दौरान महसूस की गई।
प्रदर्शनी की विशेषता यह है कि इसके जरिए उद्योगों से जुड़ाव, विशेषज्ञों के साथ पैनल चर्चा जिसमें वरिष्ठ उद्योगपतियों और सरकारी अधिकारियों को इस बारे में बात करने के लिए आमंत्रित किया गया है। जहां कंपनी को 10-100 करोड़ से कैसे विकसित किया जाए, कैसे स्थापित किया जाए, बैंकों से सर्वोत्तम सौदे प्राप्त करने के लिए आपकी बैलेंस शीट, क्षेत्र में उभरती बुनियादी ढांचे और औद्योगिक सम्पदा, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों की खरीद नीति, जेम्स (जीईएमएस) पोर्टल और ट्रेड्स (टीआरईडीएस) का लाभ उठाकर बाजार में पैठ बढ़ाना आदि पर चर्चा होगी।
बहु-उत्पाद प्रदर्शनी के आयोजन के लिए दी बधाई
इस मौके पर मौजूद पीएचडी पंजाब चैप्टर के चेयरमैन और एमआईए के पूर्व अध्यक्ष आरएस सचदेवा ने कहा कि 1997 में महासचिव के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान बायर-सेलर मीट का आयोजन किया गया था। उन्होंने बहु-उत्पाद प्रदर्शनी के आयोजन के लिए पहल करने के लिए मौजूदा एमआईए टीम को बधाई दी और इसके लिए एमआईए को पीएचडी चैंबर का पूरा समर्थन देने की बात कही।