हरियाणा के बिजली वितरण निगम चरणबद्ध तरीके से मैनुअल मीटर रीडिंग के स्थान पर कॉमन मीटर रीडिंग उपकरण (सीएमआरआई) से रीडिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
बिजली निगमों के प्रबंध निदेशक अनुराग अग्रवाल ने उपभोक्ताओं को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में यह जानकारी दी।
अग्रवाल ने कहा कि हाथ से ली गई मीटर की रीडिंग और बिलिंग राजस्व हानि के मुख्य स्रोत हैं। मैनुअली मीटर रीडिंग को पूरी तरह हटाने के उपाय शुरू किए जा रहे हैं।