फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में तीन दिन चलेगी लू: 18 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, तीन मई को धूल भरी आंधी व बूंदाबांदी की संभावना

Sat, 30 Apr 2022 12:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शुक्रवार को पंजाब में बठिंडा का तापमान सबसे गर्म दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 45.3 दर्ज किया गया। वहीं लुधियाना का 43.2, पटियाला का 43.4, अमृतसर का अधिकतम तापमान 42.3 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में अगले तीन दिन तक गर्मी से राहत नहीं मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल, एक और दो मई तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। शुष्क मौसम रहने के कारण राज्य के 18 जिलों में विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दो और तीन मई को सूबे के कुछ जिलों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने जारी चेतावनी में माझा क्षेत्र के दो जिले अमृतसर, तरनतारन दोआबा क्षेत्र के कपूरथला और जालंधर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं वेस्ट मालवा के फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और ईस्ट मालवा के लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़, पटियाला और मोहाली जिले में अगले तीन दिन तक मौसम शुष्क रहने के कारण लू चलने की चेतावनी दी है। 

दो मई से मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ बदलाव होगा। पंजाब में भी इस बदलाव का असर देखने को मिलेगा। धूल भरी आंधी के साथ ही राज्य के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। शुक्रवार को पंजाब में बठिंडा का तापमान सबसे गर्म दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 45.3 दर्ज किया गया। वहीं लुधियाना का 43.2, पटियाला का 43.4, अमृतसर का अधिकतम तापमान 42.3 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


एडवाइजरी जारी की 
गर्मी से बचने को मौसम विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कहा गया है कि गर्मी से बचने के प्रयास के साथ ही लोगों को पर्याप्त पानी पीना चाहिए। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने के साथ ही सिर को कपड़े, टोपी, छतरी आदि से ढकने की सलाह दी गई है।

रोपड़ थर्मल प्लांट की चौथी यूनिट होगी शुरू
उधर, बिजली कटौती झेल रहे लोगों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने शुक्रवार को गुरु गोबिंद सिंह थर्मल प्लांट का दौरा किया। उनके साथ हलका विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा और पीएसपीसीएल के चेयरमैन-कम -मैनेजिंग डायरेक्टर बलदेव सिंह भी थे। बिजली मंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिया कि इस प्लांट की चारों यूनिट लगातार चलाई जाएं ताकि सूबे की बिजली आपूर्ति में योगदान डाला जा सके।

उन्होंने बताया कि थर्मल प्लांट की चौथी यूनिट सालाना मरम्मत के कारण 25 दिन से बंद थी। उन्होंने इसे तुरंत चलाने के निर्देश दिए तो बलदेव सिंह ने आश्वासन दिया कि यह शुक्रवार को ही चालू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि तीसरी यूनिट 28 अप्रैल को चालू की गई थी। उन्होंने बताया कि चौथी यूनिट शुरू होने से 210 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। तलवंडी साबो में भी 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें