फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले दो दिन के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दो दिन से अचानक बढ़ी गर्मी के बाद वीरवार को बारिश ने शहरवासियों को थोड़ी राहत की सांस दी। मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार केलिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रात साढ़े 8 बजे तक 5 एमएम बारिश हो चुकी थी। वहीं, तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन लोगों को गर्मी नहीं सताएगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शाम को तेज हवाएं चलने लगीं। शाम साढ़े 7 बजे से तेज बारिश भी शुरू हो गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 30.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दो दिनों से रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़, उत्तरी हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में 11 से 14 जून तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। 11 जून को 1 से 3 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। 12 व 13 जून को एक से चार सेंटीमीटर से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर 7 सेंटीमीटर तक भी भारी बारिश की संभावना है। हरियाणा केपंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल और पंजाब के मोहाली सहित कुछ हिस्सों में 4-8 सेंटीमीटर की भारी बारिश की भी संभावना है। इस दौरान गरज, बिजली के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे के हिसाब से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
चंडीगढ़ में आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि बारिश के बाद 11 जून को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। 12 जून को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। वहीं, 13 जून को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें