फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: इक्लोथॉन के जरिए बाजारों को स्वच्छ रखने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम और चंडीगढ़ व्यापार मंडल (सीबीएम) के सहयोग से सेक्टर-17 प्लाजा में मंगलवार को साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘स्वच्छोत्सव’ और स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य शहर के बाजारों में सफाई और अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मेयर हरप्रीत कौर बाबला ने हरी झंडी दिखाकर की। मौके पर सीबीएम अध्यक्ष संजीव चड्ढा, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, दुकानदार, नगर निगम अधिकारी, सफाई मित्र और सैकड़ों नागरिक मौजूद थे। सभी ने मिलकर शहर को कूड़ा मुक्त बनाने का संकल्प लिया और साइक्लोथॉन के माध्यम से संदेश दिया कि स्वच्छता सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
मेयर ने कहा कि केवल नगर निगम के प्रयासों से शहर स्वच्छ नहीं रह सकता। इसके लिए दुकानदारों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने अपील की कि लोग घर और दुकानों से निकलने वाले कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग करें। यही स्वच्छ और टिकाऊ चंडीगढ़ की दिशा में पहला कदम है।
विज्ञापन

साइक्लोथॉन को शारीरिक व्यायाम के साथ-साथ सामाजिक संदेश देने वाला अभियान बताया गया। प्रतिभागियों ने हाथों में ‘कचरा अलग करो, शहर स्वच्छ रखो’ और ‘कचरा न फैलाओ’ जैसे स्लोगन वाली तख्तियां लेकर सड़कों पर साइकिल चलाई।
सीबीएम अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने कहा कि निगम और व्यापार मंडल मिलकर ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित करेंगे ताकि सभी बाजारों में स्वच्छता की संस्कृति विकसित हो और नागरिक जिम्मेदार होकर योगदान दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें