फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एमसीएम कॉलेज की साइकिल रैली में दिया हरित भविष्य का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम डीएवी महिला महाविद्यालय में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कॉलेज की एनएसएस इकाइयों, शारीरिक शिक्षा विभाग और इको-क्लब परिवेश के संयुक्त प्रयास से निकाली गई। इस वर्ष की थीम साइकिलिंग फॉर ए ग्रीनर फ्यूचर रही।
विज्ञापन

रैली में छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कॉलेज परिसर से शुरू हुई इस रैली का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण कम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना था।
कार्यवाहक प्राचार्या नीना शर्मा ने कहा कि साइकिल एक सस्ता, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन साधन है। इससे ईंधन की बचत होती है, प्रदूषण कम होता है और स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से साइकिल चलाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हरित और स्वस्थ भविष्य के लिए योगदान देने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें