फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब में सामान्य से 2.5 डिग्री ऊपर पहुंचा पारा, 36.1 डिग्री के साथ पटियाला सबसे गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
आने वाले छह दिन मौसम शुष्क बना रहेगा, तापमान में और वृद्धि की संभावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब के अधिकतम तापमान में वृद्धि का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को 0.1 डिग्री की वृद्धि के साथ यह सामान्य से 2.5 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। पंजाब में सबसे अधिक 36.1 डिग्री का पारा पटियाला का दर्ज किया गया। पटियाला का पारा सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा। उधर, मौसम विभाग ने आने वाले छह दिन मौसम शुष्क बना रहने की भविष्यवाणी जताई है, जिससे तापमान में और उछाल आने की संभावना है। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। सबसे कम 13,5 डिग्री का तापमान गुरदासपुर का दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अमृतसर का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री (सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक), लुधियाना का 34.0 डिग्री (सामान्य से दो डिग्री ऊपर), पठानकोट का 34.5, फरीदकोट का 34.5, गुरदासपुर का 32.8 और एसबीएस नगर का 33.1 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। लुधियाना का 16.6 (सामान्य से 1.5 डिग्री ऊपर), पटियाला का 18.0 (सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक), पठानकोट का 15.9, बठिंडा का 17.0, फरीदकोट का 16.1, बरनाला का 16.2, फिरोजपुर का 14.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें