फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को घर में बंद कर छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। गांव रोडांवाला में एक बुजुर्ग द्वारा मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर छेड़छाड़ करने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एएसआई रछपाल सिंह के अनुसार आरोपी की पहचान 65 वर्षीय मलूक सिंह के रूप में हुई है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी मानसिक रोग से पीड़ित है और उसका नियमित इलाज चल रहा है। कुछ दिन पहले परिवार किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी उनके घर पहुंचा और किसी बहाने युवती को अपने साथ ले गया। जब परिजन लौटे तो बेटी घर में नहीं मिली। इसी बीच आरोपी के घर से युवती के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं, जिस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों को जुटता देख आरोपी दीवार फांदकर पीछे के रास्ते से फरार हो गया।
बाद में दरवाजा खुलने पर युवती बाहर आई और उसने पूरी घटना परिजनों को बताई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छापामारी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें