सेक्टर 35 स्थित आईएमए ऑडिटोरियम में आयोजित एंड्रोफर्ट 2016 की कांफ्रेंस में जिंदल आईवीएफ हास्पिटल के डॉ. उमेश जिंदल व डॉ. शीतल जिंदल ने बताया कि बदलती जीवनशैली, बड़ी उम्र में शादी करना, शराब और नशे पदार्थों की खपत से पुरुषों में फर्टिलिटी के केस बढ़ते जा रहे हैं। इन्फर्टिलिटी के 40 फीसदी केसों में पुरुष जिम्मेदार होते हैं।
डॉ. शीतल के मुताबिक मेल में इन्फर्टिलिटी के मुख्य कारण चोट, तंग अंतर्वस्त्र, बचपन का गल गंड रोग, शराब, स्मोकिंग, मोटापा सहित कई कारण हैं, जो वीर्य पर बुरा असर डालते हैं। जिंदल आईवीएफ की तरफ से कराई गई कांफ्रेंस में चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों से 150-200 यूरोलॉजिस्ट, एंडोक्रीनोलॉजिस्ट, इन्फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट हिस्सा लेने आए।