फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा मॉडलिंग शो जीतिए, 'मुकद्दर' बनाइए

Tue, 14 Oct 2014 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडलिंग में मुकाम हासिल करने की चाहत रखने वालों के लिए खास मौका। ट्राइसिटी में दिसंबर को मेगा मॉडलिंग शो होने जा रहा है। चंडीगढ़ सेक्टर 26 में शो की अनाउंसमेंट करते हुए अलंकृता फिल्मस के निर्देशक हेमंत गालव ने बताया कि इस शो के लिए 5 राज्यों में ऑडीशन होंगे।
विज्ञापन


ये ऑडीशन 16 नवंबर को जम्मू, 23 नवंबर को ट्राइसिटी में, 29-30 नवंबर को सोलन-शिमला में और दिसंबर के पहले सप्ताह में लुधियाना और कुरुक्षेत्र में कराए जाएंगे। शो का फिनाले 21 दिसंबर को ट्राइसिटी में होगा। शो में भाग लेने वालों के लिए एंट्री निशुल्क रखी गई है।

रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट http://www.alankritafilms.com/ पर लॉगइन किया जा सकता है। हेमंत गालव बताते हैं कि शो के विजेता प्रतिभागियों को उनकी आने वाले फिल्म 'मुकद्दर' में अभिनय करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी से इंस्पायर है 'मुकद्दर'
फिल्म 'मुकद्दर' की कहानी काफी हद तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी से जुड़ी है। निर्देशक हेमंत गालव कहते हैं कि फिल्म का बेसिक थीम यही है कि मुकद्दर साथ दे तो एक चाय बेचने वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। इसी थीम पर बेस्ड इस फिल्म की कहानी एक बेरोजगार युवक की है, जोकि अपने मुकद्दर के सहारे फर्श से अर्श तक पहुंचता है।

'मुकद्दर' को जानिए
अलंकृता फिल्मस के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'मुकद्दर' छोटे बजट की फिल्म होगी। इस फिल्म की स्टारकास्ट में सभी नए चेहरे होंगे। हेमंत गालव की बतौर निर्देशक ये पहली फिल्म होगी। फिल्म की कहानी पर काम शुरू हो गया है। अगले साल की शुरुआत में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें