रेल मंडल की ओर से मरम्मत कार्यों के लिए रविवार को अलग-अलग रेलमार्गों पर रेलवे ब्लॉक लिए जाएंगे। मेगा ब्लॉक अंबाला-लुधियाना और सरहिंद-नंगलडैम रेलमार्ग पर लिया जाएगा। इससे कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए जाएंगे, जबकि कुछ को बीच मार्ग में रद्द किया जाएगा। इस कारण यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
रेलवे की ओर से रविवार को लुधियाना-अंबाला कैंट डाउन लाइन पर मेगा ब्लॉक सुबह 11:15 से लेकर दोपहर 2:15 तक लिया जाएगा। इसी तरह दूसरा ब्लॉक सरहिंद-नंगलडैम के मध्य सुबह दस से दोपहर 3:25 तक लिया जाएगा। सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने बताया कि ब्लॉक की वजह से ट्रेन नंबर 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस, 12380 अमृतसर-सियालदहा एक्सप्रेस, 12752 जम्मू-नांदेड़ हमसफर एक्सप्रेस और 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस साहनेवाल-चंडीगढ़ से डायवर्ट की जाएगी।
पैसेंजर ट्रेन नंबर 54552 बठिंडा-अंबाला कैंट पैसेंजर पटियाला स्टेशन पर रद्द होगी। 54553 अंबाला कैंट-धुरी पैसेंजर भी पटयिला स्टेशन पर रद्द होगी। 64511 सहारनपुर-नंगलडैम पैसेंजर व 64512 नंगलडैम-सहारनपुर पैसेंजर नंगलडैम-अंबाला कैंट के मध्य रविवार को रद्द रहेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12920 कटड़ा-इंदौर मालवा एक्सप्रेस 15 मिनट और पैसेंजर ट्रेन नंबर 64564 अंब अंदौरा-अंबाला कैंट पैसेंजर निर्धारित समय से 45 मिनट लेट होगी।