गृहमंत्री अमित शाह भाजपा विधायक दल की बैठक लेने बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचे थे। वे रात को ललित होटल में रुकेंगे। गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद पीएम नरेंद्र मोदी हरियाणा राजभवन में मीटिंग लेंगे।
नायब सैनी गुरुवार को हरियाणा के सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई राज्यों के सीएम माैजूद रहेंगे। समारोह के लिए एनडीए के सभी नेताओं को आमंत्रित किया गया है। वहीं सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण के बाद शाम 4 बजे चंडीगढ़ में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक होगी।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह रात को चंडीगढ़ के ललित होटल में रुकेंगे। गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद पीएम नरेंद्र मोदी हरियाणा राजभवन में मीटिंग लेंगे। भाजपा ने अपने सभी 48 विधायकों को अगले दो दिन चंडीगढ़ में ही रहने के निर्देश जारी किए हैं। होटल ललित और हरियाणा राजभवन सेक्टर-6 में काफी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
होटल हयात में छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इनमें बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, नगालैंड और पुड्डूचेरी के सीएम शामिल हैं।