फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: नगर निगम सदन की बैठक शुरू, शुरू होते ही कर्मचारियों की भर्ती पर हंगामा

Wed, 28 Apr 2021 12:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सदन की ओर से बनाई गई कमेटी ने दुकानदारों को मालिकाना हक दिए जाने के प्रस्ताव दिया था। साथ ही दुकान का किराया 5100 रुपये करने की मांग की थी। संपदा विभाग ने इसके लिए मना कर दिया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम सदन की बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ नगर निगम सदन की बैठक बुधवार को हंगामे के साथ शुरू हुई। बैठक की शुरुआत में गाड़ियों के चालक की भर्ती पर हंगामा हुआ। मेयर ने कहा कि कांग्रेस ने खुद अपने लोगों को भर्ती करने के चक्कर में है। अब आरोप हम पर लगा रहे हैं।

विज्ञापन


बैठक में 12 एजेंडा पर चर्चा होनी है। इस दौरान डड्डूमाजरा में सैनेटरी लैंडफिल की जानकारी के साथ निगम की ओर से संचालन की जानकारी दी जाएगी। सेक्टर 23 में दुकानदारों को मालिकाना हक न दिए जाने को लेकर भी पार्षदों ने हंगामा किया। सदन की ओर से बनाई गई कमेटी ने दुकानदारों को मालिकाना हक दिए जाने के प्रस्ताव दिया था। साथ ही दुकान का किराया 5100 रुपये करने की मांग की थी। संपदा विभाग ने इसके लिए मना कर दिया। इससे पहले दुकानदार हर माह 14 हजार रुपये किराया दे रहे थे, लेकिन निगम ने इसका किराया 20 हजार रुपये कर दिया था। जिससे हंगामा शुरू हो गया था।

पानी के बिल कम नहीं हुए, भाजपा ने आश्वासन दिया था: बबला
कांग्रेस पार्षद देवेंदर सिंह बबला ने कहा कि पानी के दाम को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा और संजय टंडन प्रशासक से मिले थे। उसके बाद पानी के दाम कम करने का आश्वासन दिया था। मेयर से कहा कि आपने भी दाम कम करने का आश्वासन दिया था, हुआ कुछ नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें