फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sutlej-Yamuna Link Canal Row: SYL पर आज फिर हरियाणा व पंजाब सरकार करेंगी मंथन, दोनों राज्यों के CM करेंगे बैठक

Tue, 05 Aug 2025 01:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

नौ जुलाई को दिल्ली में हुई पंजाब के सीएम भगवंत मान व सैनी की बैठक में सकारात्मक पहलू निकले थे। मान ने कहा था कि यदि पंजाब को रावी और चिनाब नदियों से पानी मिलता है, तो वे हरियाणा को पानी देने में सहयोग करेंगे। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने इस मुद्दे पर सकारात्मक चर्चा की उम्मीद जताई थी।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) विवाद को लेकर मंगलवार को पंजाब व हरियाणा सरकार मंगलवार फिर मंथन करेंगी। दिल्ली में केंद्र सरकार के सामने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री शाम चार बजे बैठक करेंगे। इस बैठक में हरियाणा की तरफ से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मुख्य सचिव और सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे। इससे पहले, दोपहर 12 बजे हरियाणा भवन में सीएम प्रदेश के भाजपा सांसदों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


नौ जुलाई को दिल्ली में हुई पंजाब के सीएम भगवंत मान व सैनी की बैठक में सकारात्मक पहलू निकले थे। मान ने कहा था कि यदि पंजाब को रावी और चिनाब नदियों से पानी मिलता है, तो वे हरियाणा को पानी देने में सहयोग करेंगे। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने इस मुद्दे पर सकारात्मक चर्चा की उम्मीद जताई थी। साथ ही जोर दिया था कि पंजाब और हरियाणा के बीच यह विवाद जल्द समाप्त होना चाहिए।

एसवाईएल का उद्देश्य सतलुज और यमुना नदियों को जोड़कर दोनों राज्यों को समान पानी देना है। सुप्रीम कोर्ट ने 2002 में हरियाणा के पक्ष में फैसला सुनाया था, लेकिन पंजाब ने 2004 में जल समझौते को रद्द कर दिया, जिससे यह विवाद और गहरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Operation Mahadev: पहलगाम हमले के बाद कहां छिपे थे आतंकी, पाकिस्तान कैसे हुआ बेनकाब; यहां जानिए सबकुछ


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें