चंडीगढ़। सेक्टर-20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में पांच दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ मंगलवार शाम को होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि झूलन यात्रा के लिए भगवान के सिंहासन को कोलकाता से आए कलाकारों ने भव्य रूप दिया है। सिंहासन थर्मोकोल से बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले संन्यासी त्रिदंडी स्वामी बामन महाराज भगवान को झूला झुलाएंगे। उसके बाद ब्रह्मचारी और उसके बाद आम जनता भगवान को झूला झुलाएंगे। झूलन यात्रा के लिए कृत्रिम वन, पहाड़ और झरना का रूप दिया गया है।