फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकम टैक्स कमिश्नर से मिले सीए

Wed, 06 Nov 2013 06:36 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) का प्रतिनिधिमंडल आईसीएआई चंडीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन सीए कृष्ण जोशी की अगुवाई में इनकम टैक्स (उत्तरी पश्चिम क्षेत्र) की नई चीफ कमिश्नर प्रोमिला भारद्वाज से मिला।
विज्ञापन


इस अवसर पर चीफ कमिश्नर ने सीए समुदाय से उम्मीद जताई कि वे देश के विकास के लिए अपने क्लाइंट को टैक्स जमा करने में प्रोत्साहित कर अपना योगदान दें।

चेयरमैन सीए कृष्ण जोशी ने भी सीए समुदाय की ओर से अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने कहा कि सीए जैसे पेशेवर सदैव व्यापार और उद्योग को इनकम टैक्स के हर पहलुओं से अवगत करवा कर देश के निर्माण के लिए अपनी भागीदारी निभाते रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें