फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए, सीरियल 'रावी' की नन्ही कलाकार से

Sun, 15 Jun 2014 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
छह साल की उम्र में नाटक रावी में लड़के और लड़की दो विभिन्न रुप में नजर आने वाली मुंबई की रिमी महाजन का कहना है कि उसे रविंद्र से ज्यादा मजा रावी के किरदार में आता है।
विज्ञापन


रिमी शुक्रवार को सेक्टर 17 के एक होटल में अपने शो रावी और हाल ही में एक प्राइवेट रेडियो स्टेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में अपनी जीत को मनाने पहुंची था।

रिमी ने कहा कि उनका वास्तविक नाम सांभवी श्रीवास्तव है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें रिमी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि कैटरीना से वह बहुत प्रभावित हैं और साथ ही करीना की एक्टिंग भी उन्हें खूब भाती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने एक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें उन्हें अपने पिता के बारे में बताना था कि वह क्यों बेस्ट हैं।
 
रावी के पिता नीरज श्रीवास्तव पेशे से आर्किटेक्चर हैं। उन्होंने कहा कि रिमी इस वक्त दूसरी कक्षा में पढ़ रही है और सीरियल की शूटिंग के लिए हफ्ते के चार दिन व्यस्त रहती है जिस वजह से वह शनिवार और रविवार अपनी बेटी के साथ उसकी शूटिंग में जाते है जहां वह उसके साथ थोड़ा समय व्यतीत कर सके। अपनी बेटी के भविष्य के बारे में कहा कि उनकी बेटी का भविष्य उन्हें एक्टिंग में बहुत अच्छा दिखता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें