हरियाणा की मुर्राह नस्ल की भैंस 'लखो' ने पंजाब में हुए कंपीटिशन में ‘नेशनल ब्लैक ब्यूटी’ अवार्ड जीता। भैंस मालिक को 2.5 लाख इनाम मिला। मुर्राह नस्ल की भैंस को अत्यधिक दूध से लेकर उनकी खूबसूरती तक को सराहा जाता है, खूबसूरती का ऐसा ही एक राष्ट्रीय खिताब यहां की भैंस ‘लखो रानी’ ने जीता है।
पंजाब में हुई इंडियन चैँपियनशिप में लखो रानी को सबसे खूबसूरत भैंस का अवार्ड दिया और उसे 2.5 लाख की नगद पुरस्कार की राशि से नवाजा गया। यह राशि उसके मालिक होशियार सिंह ने ग्रहण की।
सिंघवा खास के होशियार सिंह ने 12 जनवरी को पंजाब के मुक्तसर में हुई नेशनल चैंपियनशिप में भाग लिया था।