फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीनाक्षी लेखी का राहुल पर बड़ा हमला, कहा सिद्दू का भी नहीं होगा कोई असर

Mon, 30 Jan 2017 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना।
विज्ञापन
मीनाक्षी लेखी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी का मानना है कि भारत पाक सीमा पर तस्कर सुरंग बनाकर नशे की आपूर्ति इधर से उधर करते हैं। सीमा पर तैनात बीएसएफ के एरिया से आगे तक सुरंग बनाकर तस्करी की जा रही है। पंजाब इंटरनेशनल ड्रग ट्रैफिकिंग रूट में आता है। यह समस्या दशकों पुरानी है।
विज्ञापन


इसे रोकने के लिए सरकार की तरफ से काफी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पंजाब के रास्ते नशा मुंबई तक जाता है, वहां पर इसकी काफी खपत है। लेखी रविवार को लुधियाना में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।

लेखी ने कहा कि पंजाब को बेवजह नशे के लिए बदनाम किया जा रहा है। राजनीतिक दल भी इसमें पीछे नहीं हैं। उनका दावा है कि कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक वक्त पर प्रताप बाजवा का नाम लिया था।
विज्ञापन


उनका तर्क रहा कि गांव-गांव में युवा फोर्स लगा कर नशे को रोकने और लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएगा। लेखी ने कहा कि पंजाब को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से बचाना है, दोनों पार्टियां मौकापरस्त हैं। 

आप नेताओं के श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों को जेल भेजने के दावों पर मीनाक्षी ने कहा कि पहले भगवंत मान को अंदर करें। गुरबाणी की बेअदबी करने वाले भगवंत मान को आप ने अपना स्टार कैंपेनर बना रखा है।
Trending Videos
विज्ञापन

'विदेशों से फुर्सत मिलते ही अब राहुल डेरों पर जा रहे है'

सिद्धू और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी द्वारा पंजाब में डेरों पर जाने को लेकर मीनाक्षी ने टिप्पणी की कि विदेशों से फुर्सत मिलते ही अब राहुल डेरों पर जा रहे हैं। इससे कुछ फायदा नहीं होगा, क्योंकि डेरे वाले भी सब कुछ जानते एवं समझते हैं।

सिद्धू पर लेखी ने कहा कि अब सिद्धू का पंजाब में कोई असर नहीं होने वाला। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सुखबीर बादल को भ्रष्टाचारी कहने पर मीनाक्षी ने कहा कि जिन पर लाखों करोड़ के घपलों के आरोप हैं, मामले अदालतों में चल रहे हैं। 

कई तरह की जांच चल रही हैं, वे आज बादल को भ्रष्टाचारी कह रहे हैं। बड़ा ताज्जुब है, जबकि उन पर भ्रष्टाचार का एक भी केस नहीं है। उन्होंने कहा कि बेबुनियाद आरोप लगा कर चुनाव नहीं जीते जा सकते। इस अवसर पर जिला प्रधान रविंदर अरोड़ा, जीवन सूद और आरपी सिंह समेत कई भाजपाई नेता मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें