फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PGI में नहीं मिल रही सस्ती दवाएं, डिस्टीब्यूटर ऐसे कर रहे मरीजों के साथ धोखा

Tue, 30 Jan 2018 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Amrit outlet - फोटो : File Photo
विज्ञापन
दवा कंपनियों और डिस्टीब्यूटर की सांठगांठ से पीजीआई में न सिर्फ मरीजों को सस्ती दवाओं से वंचित होना पड़ रहा है बल्कि केंद्र सरकार की ओर से सस्ती दवा देने के लिए खोले गए अमृत फार्मेसी के आउटलेट को फेल करने की कोशिशें हो रही हैं। मिलीभगत की वजह से अमृत फार्मेसी में दवाओं की सप्लाई पूरी नहीं होती है।
विज्ञापन


एक अनुमान के मुताबिक दस में पांच दवाएं अमृत फार्मेसी में मिलेंगी, बाकी के लिए दूसरे केमिस्ट शॉप में जाना पड़ता है। इससे अमृत फार्मेसी को सेल्स में घाटा और मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही। हालांकि अमृत फार्मेसी की ओर से दावा किया गया है कि इस मिलीभगत का तोड़ निकाल लिया गया है। जल्द ही दूसरे शहरों से दवाइयों की सप्लाई मंगवाई जाएगी।

ऐसे चल रहा है खेल
अमृत फार्मेसी के अधिकारियों ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूटर बड़ा खेल कर रहे हैं। डिस्ट्रीब्यूटर नहीं चाहते हैं कि पीजीआई में अमृत फार्मेसी के आउटलेट चलें। कई ऐसी दवाओं के आर्डर हैं, जो डिस्ट्रीब्यूटर अमृत फार्मेसी को सप्लाई नहीं करते। अमृत फार्मेसी ने कई बार डिस्टीब्यूटर और कंपनी से भी गुहार लगाई, मगर दवाई की सप्लाई नहीं दी गई। इस वजह से अमृत फार्मेसी में दवाओं का टोटा रहता है। अमृत फार्मेसी का कहना है कि वे अब कई दवाओं के लिए बनारस और दिल्ली की कंपनियों से संपर्क कर रहे हैं, ताकि दवाओं की सप्लाई मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में खुला नया स्टोर

चंडीगढ़ में अमृत फार्मेसी का आउटलेट - फोटो : File Photo
अमृत फार्मेसी में हर दिन पांच से छह लाख का घाटा
दवाई नहीं मिलने से अमृत फार्मेसी को घाटा हो रहा है। अमृत फार्मेसी के पीजीआई में चार जगह स्टोर हैं। कार्डियोलाजी के स्टोर की सेल काफी अच्छी हो रही है। यहां पर हर दिन की 18 लाख की सेल है। नेहरू हास्पिटल में रोजाना 11 लाख की सेल जबकि एडवांस आई सेंटर के स्टोर की एक दिन में सिर्फ ढाई लाख की सेल हो रही है। अधिकारी बताते हैं कि यहां पर तीन गुनी सेल होनी चाहिए थी, मगर दवाइयों की डिलीवरी नहीं होने से मरीजों को पीजीआई के बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं।

एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में खुला नया स्टोर
सोमवार को पीजीआई के पीडियाट्रिक सेंटर में नया स्टोर खोला गया। यह पीजीआई का पांचवां स्टोर है। यहां पर बच्चों के लिए सर्जिकल आइटम, ब्रांडेड दवाइयां, इंप्लांट और कैंसर की दवाइयां मिलेंगी। इस मौके पर पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इससे मरीजों को काफी फायदा मिलेगा। कई दवाओं पर 60 से 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी। दवाओं की खरीद के लिए दूसरी मार्केट में जाना नहीं पड़ेगा।

अमृत फार्मेसी में दवाओं की कुछ कमी है। इस बारे में मैंने उनसे कहा है कि दवाओं की सप्लाई बढ़ाएं। मगर मैं यह भी कहना चाहता हूं कि पूरे देश में सबसे अच्छी तरह से पीजीआई के अमृत स्टोर संचालित हो रहे हैं।
- प्रो. जगतराम, डायरेक्टर पीजीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें