गिरफ्तार संत रामपाल को जांच के लिए पंचकूला सेक्टर 6 के तीसरी मंजिल स्थित जनरल वार्ड में लाया गया। रात के 12.05 मिनट पर उन्हें लाया गया। हालांकि देर रात तक उन्हें चंडीगढ़ के जीएमसीएच में लाए जाने की चर्चा थी।
इससे पहले हरियाणा पुलिस ने आखिरकार बुधवार शाम सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल को गिरफ्तार लिया। पांच हजार अनुयायियों से घिरे सतलोक आश्रम प्रमुख को सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों आश्रम में घुसकर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार संत रामपाल को एंबुलेंस की मदद से चंडीगढ़ लाया जा रहा है। उन्हें जीएमसीएच के ब्लाक सी के रूम नंबर 71 में रखे जाने की चर्चाएं थी। इसके मद्देनजर चंडीगढ़ जीएमसीएच 32 के बाहर और अंदर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए पुलिस की तैनाती कर दी गई।
हरियाणा के एडीजीपी (कानून व्यवस्था) मोहम्मद अकील ने बताया कि संत रामपाल को वीरवार को हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं जीएमसीएच, चंडीगढ़ के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. राम सिंह ने बताया कि संत रामपाल अगर गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल सेक्टर 32, चंडीगढ़ लाए जाते हैं तो हमारी कार्डियक, सर्जरी, फिजीशियन, आर्थो की पूरी टीम मेडिकल के लिए तैयार है।