फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग रेप मामले में नया मोड़, मेडिकल रिपोर्ट संदिग्ध, अब दोबारा होगी जांच

Sun, 20 Aug 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh Rape - फोटो : File Photo
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल जा रही किशोरी को अगवा कर रेप मामले में मेडिकल रिपोर्ट संदिग्ध आने के बाद केस ने नया मोड़ ले लिया है। वहीं, एसएसपी का कहना है कि सैंपल को जांच के लिए दोबारा भेजा जाएगा और  रिपोर्ट जल्द मंगवाई जाएगी।
विज्ञापन


15 अगस्त की सुबह घर से परेड में शामिल होने जा रही एक नाबालिग छात्रा को 40 वर्षीय आरोपी ने चाकू के बल पर अगवा किया और पार्क में लेकर जाकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की जांच, सीन री क्रिएट करने के साथ किशोरी का मेडिकल करवाया।  एसएसपी डा. ईश सिंघल ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट अस्पष्ट है। जांच के लिए सैंपल दोबारा भेजा जाएगा और  रिपोर्ट जल्द मंगवाई जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

पीड़िता का फेसबुक खंगाल रही पुलिस

Chandigarh Rape - फोटो : File Photo
पीड़िता का फेसबुक खंगाल रही पुलिस
सूत्रों के अनुसार यूटी पुलिस पीड़िता का फेसबुक भी खंगाल रही है। उसके फ्रेंडलिस्ट में जुड़े लोगों की पहचान करने के अलावा कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है। हालांकि, उसको कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।  

डंप डाटा, स्केच में पुलिस फेल
मामले में पुलिस से सभी दावे फेल साबित होने लगे हैं। डंप डाटा के आधार पर आरोपी का सुराग लगाने का तरीका अभी तक सफल नहीं हुआ। इसके साथ स्मॉर्ट पुलिस अभी तक आरोपी का स्केच भी नहीं बनवाई है। हालांकि, किसी अज्ञात ने पुलिस व लोगों को गुमराह करने के लिए वारदात के दूसरे दिन ही नकली स्केच जारी कर दिया था। गौरतलब हो कि पीड़िता के शिकायत व 164 के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 341, 363, 376, पोक्सो 4 के तहत केस दर्ज किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें