फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-हुड्डा की मुलाकात, चौटाला बोले- जेल जाने के डर से भाजपा की शरण में

Sun, 20 Aug 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मोदी-हुड्डा की मुलाकात
विज्ञापन
हरियाणा में किसान पंचायतों से शक्ति प्रदर्शन करने के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर कांग्रेस आलाकमान को बदलते सियासी रुख के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं। हुड्डा समर्थक विधायकों में से एक जयतीर्थ दहिया के बयान से और स्पष्ट हो गया है कि हुड्डा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की राह पर हैं। दहिया ने बयान दिया है कि हुड्डा और मोदी की मुलाकात का सियासी मतलब साफ है। इसे आम मुलाकात के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


पंजाब विधानसभा चुनाव पहला ऐसा चुनाव रहा, जिसमें आलाकमान को न चाहते हुए भी कैप्टन अमरिंदर सिंह को पार्टी का चेहरा बनाना पड़ा। टिकट वितरण से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार तक अपनी चलाने के बाद भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए नवजोत सिंह सिद्धू के डिप्टी सीएम बनने की राह में रोड़ा भी कैप्टन ने ही अटकाया, लेकिन मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत के सपने को पूरा होने से रोक दिया।

हुड्डा समर्थक विधायक आलाकमान के सामने भी कई बार हुड्डा के हाथ में प्रदेश कांग्रेस की बागडोर देने की बात कर चुके हैं, जिसके बाद अब जयतीर्थ दहिया ने ताजा बयान दिया है। दहिया के बयान के बाद विपक्ष सक्रिय हो गया है और हुड्डा खेमे से दबाव की राजनीति शुरू हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही हुड्डा अपने समर्थक विधायकों के साथ अन्य समर्थकों के साथ तय रणनीति के तहत एक बैठक करेंगे, जिसके बाद ही आगे की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा की शिकायत हाईकमान से करेंगे तंवर

- फोटो : File Photo
हुड्डा की शिकायत हाईकमान से करेंगे तंवर
दिल्ली में हुड्डा और मोदी की मुलाकात पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि हुड्डा के करीबी विधायक जयतीर्थ दहिया ने बयान दिया है कि यह मुलाकात केवल शिष्टाचार वश नहीं थी, बल्कि यह प्रदेश की राजनीतिक में बदलाव लाएगी।

तंवर ने कहा कि यदि ऐसी बात है कि तो यह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से अनुशासनहीनता है, जिसकी शिकायत हाईकमान से की जाएगी। तंवर ने कहा कि अभी तक पूर्व सीएम हुड्डा की ओर से भी इस बाबत कोई बयान नहीं आया है, उनकी चुप्पी जयतीर्थ दहिया के बयान को पुख्ता कर रही है।

हुड्डा अलग पार्टी बना सकते हैं: अभय चौटाला
इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा की प्रधानमंत्री से मुलाकात से यह बात स्पष्ट हो गया है कि यह भाजपा की बी टीम है। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा आम है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा प्रवास के दौरान स्पष्ट तौर पर तीन विकल्प रखे थे। हुड्डा या तो जेल जाएं या भाजपा में शामिल हो जाएं या फिर अपनी अलग पार्टी बनाएं। अपने मुकदमों और जेल जाने के डर से हुड्डा कभी अकेले में मुख्यमंत्री से मिलते हैं और कभी प्रधानमंत्री से। मैंने तो पहले भी कहा था कि हुड्डा कांग्रेस छोड़ सकते हैं और अपनी अलग पार्टी बना सकते हैं, लेकिन इस मुलाकात के बाद वे जेल से बचने के लिए भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें