फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 350 रुपये में कराए सभी टेस्ट, इस जगह पर और इस तारीख तक

Sun, 01 Jan 2017 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
ट्राइसिटी के लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर। सभी प्रकार के टेस्ट कराइए, वो भी सिर्फ 350 रुपये में। इसके लिए आपको सेक्टर 22 आना होगा। यहां स्थित गुरुद्वारा साहिब में गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर पांच से 15 जनवरी तक सभी टेस्ट मात्र 350 रुपये में होंगे। गुरुद्वारे के पदाधिकारियों ने बताया कि बाजार में जिन टेस्टों के रेट 1500-2000 रुपये है, वे टेस्ट गुरुद्वारे में मात्र 350 रुपये में किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसमें बेसिक हेल्थ पैकेज, अल्ट्रासाउंड सहित कई महत्वपूर्ण टेस्ट शामिल होंगे। गुरुद्वारा अस्थापन कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह सहगल, सचिव गुरजोत सिंह साहनी व श्रीगुरु हर राय साहिब डायग्नोस्टिक सेंटर के प्रभारी अमृतपाल सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर पूरे विश्व में बसे सभी धर्मों के लोग अलग-अलग धार्मिक आयोजन कर रहे हैं।

उसी तर्ज पर लैब ने भी सामाजिक जिम्मेदारियों को ध्यान में रखकर लोगों की सुविधा के लिए फैसला लिया है। शिविर में आने वाले मरीजों को आनलाइन रिपोर्ट देने की भी सुविधा दी जाएगी। सेक्टर-46 गुरुद्वारा साहिब और जीरकपुर के पास बाउली साहिब में विशेष काउंटर भी खोले गए हैं। सेक्टर-22 स्थित गुरुद्वारा साहिब में चैरिटेबल लैब संचालित की जाती है। इसमें विभिन्न प्रकार के टेस्ट काफी सस्ते दरों पर किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें