फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फोन की खासियत जानकर चौंक जाएंगे आप

Mon, 24 Nov 2014 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको फोटो ट्रांसफर करनी हो या सॉन्ग, बस मोबाइल की स्क्रीन चिपकाएं और डाटा ट्रांसफर। मोबाइल ऑपरेट करने के लिए सर्दी में ग्लव्ज उतारने की जरूरत भी नहीं रहेगी। ऐसे ही फीचर्स हैं मीडियाकॉम के मोबाइल में। हॉटनॉट तकनीक और ग्लव्ज फीचर्स से लोडेड यह मोबाइल होटल अमारा में रविवार को लॉन्च किया गया।
विज्ञापन


इटली की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी मीडियाकॉम के मोबाइल फोन की खूबी है इसका हॉटनॉट। इससे दो मोबाइल की स्क्रीन आपस में जोड़ने के साथ ही फाइल ट्रांसफर की जा सकती हैं। हॉटनॉट का फीचर दोनों मोबाइल में होना जरूरी है। मीडियाकॉम इटली की कंपनी डाटामैटिक एसपीए का ब्रांड है।

मीडियाकॉम इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर हरबिंदर सिंह धालीवाल ने बताया कि कंपनी ने यामहा का उपयोग किया है। यह मल्टीमीडिया को मैनेज करता है, जिससे फोन हैंग नहीं होता। हाई एंड मोबाइल में गुरिल्ला ग्लास, ग्लव्ज और हॉटनॉट का फीचर है।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये स्मार्टफोन किए गए लॉन्च

मॉडल-------------कीमत-------------खासियत
-जी-501-------6000 रुपये--------एंड्रायड, 4.4, चार जीबी मेमोरी, पांच मेगापिक्सल कैमरा
-एस-501-----10,000 रुपये-------एंड्रायड, आठ जीबी मेमोरी, आठ मेगापिक्सल कैमरा
-एस-551-----14,000 रुपये-------एंड्रायड, आठ जीबी मेमोरी, 13 मेगापिक्सल कैमरा
-जी-510------16,000 रुपये-------एंड्रायड, आठ जीबी मेमोरी, 13 मेगापिक्सल कैमरा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें