फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिवाली की लड़ियां लगाते समय हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनाम। दिवाली की सजावट के दौरान बृहस्पतिवार सुबह सिनेमा रोड पर करंट लगने से बिजली मैकेनिक कमलजीत सिंह (20) की मौत हो गई। वह दुकान पर सजावटी लड़ियां लगा रहा था, तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

रविदासपुरा टिब्बी निवासी कमलजीत सिंह पुत्र मनदीप सिंह बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे दुकान के ऊपरी हिस्से में लड़ियां बांध रहा था। इसी दौरान तारों के संपर्क में आने से उसे जोरदार करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें