फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स कालेज में जल्द शुरू होगा एमकॉम कोर्स

Thu, 13 Feb 2014 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में जल्द ही एमकॉम की पढ़ाई शुरू होंगी, ताकि लड़कियों को उच्चतर शिक्षा के और अधिक अवसर मिल सके।
विज्ञापन


इसके अलावा एमएससी गृह विज्ञान पाठ्यक्रम शुरू करने की भी संभावनाएं तलाशी जाएंगी। इसके अलावा पंचकूला के ही किसी एक कालेज में तीन वर्षीय लॉ कोर्स भी शुरू करने पर विचार चल रहा है।

यह बात शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहीं। वह सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में बुधवार को ‘जीवन कौशल और युवा विकास’ पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में पहुंची थीं।
विज्ञापन


हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के सौजन्य से महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित इस सेमिनार का उद्घाटन करते हुए शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि युवाओं को जीवन में आगे बढ़ना है तो जीवन कौशल सीखना होगा।

वहीं, प्राचार्य डा. हरविंद शर्मा ने कहा कि विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं ने 80 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए। सभी शोधपत्र युवा विकास के विभिन्न आयामों को प्रस्तुत करने वाले सिद्ध हुए हैं।
विज्ञापन


संगोष्ठी की संयोजिका डा. अंजू मनोचा ने बताया कि  हिसार स्थित कृषि विश्वविद्यालय के संकाय अध्यक्ष डा. सरोज सिंह ने विषय-प्रवर्तन व्याख्यान प्रस्तुत किए।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाएं अधिक कार्य करती हैं, लेकिन उन्हें इस बात का उचित श्रेय नहीं मिलता।

उधर, गाजियाबाद के एसआईएमएस के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कूपर, गुजरात के विख्यात जीवन कौशल शिक्षक हरेश प्रजापति ने भी अपने विशिष्ठ शोध प्रस्तुत किए।

हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग की संयुक्त निदेशक गीता शर्मा, प्राध्यापिका नीरता सरोत ने शोध विद्यार्थियों के शोधपत्रों की गुणवत्ता पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर सीबीएसई कार्यालय के क्षेत्रीय प्रभारी आरएन खंडेरू, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, विशिष्ठ अतिथि मेयर उपिंदर कौर आहलुवालिया भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें