नगर निगम की 26 सीटों के लिए रविवार को मतदान हुआ। सुबह 12 बजे तक वोट का प्रतिशत काफी कम रहा लेकिन उसके बाद मतदाता खुलकर वोट डालने के लिए निकले।
रविवार को शहरवासियों ने मतदान का नया रिकार्ड बना डाला।
460 पोलिंग बूथों पर 60 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई है। जबकि साल 2011 में 59.03 प्रतिशत मतदान हुआ था। कालोनियों की कई सीटों पर शाम 5 बजे मतदान का समय समाप्त होने के बाद देर शाम सात बजे तक वोट पड़ते रहे।
जबकि वार्ड नंबर-7 के मलोया गांव के सरकारी स्कूल में रात 8 बजकर 45 मिनट तक मतदान हुआ। 11 वार्डो में साल 2011 के मुकाबले में वोट प्रतिशत बढ़ा है। बाकी सभी सीटों पर मतदान कम हुआ है।
सबसे ज्यादा कहा सबसे कम कहा
इस बार सबसे ज्यादा मतदान मलोया (वार्ड नंबर-7) में हुआ है। इसके बाद मौलीजागरां की सीट पर 73.87 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि सबसे कम वोट वार्ड नंबर-17 में पड़े।
यहां पर 41.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। वार्ड नंबर-17 में सेक्टर-18,19 और 21 का एरिया शामिल है। जबकि साल 2011 में सबसे ज्यादा वोट वार्ड नंबर-7 और 11 में पड़े थे। इन दोनो सीटों पर 71 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि सबसे कम वोट 46 प्रतिशत वार्ड नंबर-9 में हुआ था।
तीन शहरी सीटों पर बढ़ा मतदान
एमसी चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
तीन शहरी सीटों पर बढ़ा मतदान
शहरी वार्डों में साल 2011 के मुकाबले में वोट प्रतिशत कम रहा है। सिर्फ वार्ड नंबर-9 और 21 के शहरी क्षेत्र में वोट प्रतिशत बढ़ा है। वार्ड नंबर-9 में 4.75 प्रतिशत मत बढ़ा है।
यहां से कांग्रेस की गुरबख्श रावत और अकाली दल की इंद्रजीत कौर के बीच मुकाबला है। बाकी सभी शहरी वार्डों में वोट प्रतिशत कम रहा है। जबकि वार्ड नंबर-21 से 7.62 प्रतिशत मतदान साल 2011 के चुनाव के मुकाबले में बढ़ा है।
वार्ड नंबर-21 में कांग्रेस के उम्मीदवार जतिंदर भाटिया और भाजपा के उम्मीदवार गुरप्रीत ढिल्लो ने चुनाव लड़ा है। मेयर अरुण सूद के वार्ड नंबर-8 में मामूली प्रतिशत बढ़ा है।
कालोनी की इन सीटों पर बढ़ा मतदान
कालोनी की वार्ड नंबर-6,12 और 24 में मतदान प्रतिशत बढ़ा है। कालोनी नंबर-6 में मत प्रतिशत 57 से बढ़कर 65.98 हो गया, जबकि वार्ड नंबर-12 में साल 2011 में 56 प्रतिशत मतदान हुआ था।
नोटबंदी से खुश या नाराज 20 को लगेगा पता
वोटर
- फोटो : अमर उजाला
जबकि रविवार को 63.55 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि वार्ड नंबर-24 में पहले 69.30 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि अब 73. 87 प्रतिशत मतदान हुआ है। वार्ड नंबर-14 की सीट पर भी वोट प्रतिशत बढ़ा है।
साल 2011 में यहां पर 56.11 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि इस बार 65.71 प्रतिशत मतदान हुआ है। वार्ड नंबर-19 में भी वोट 8.26 प्रतिशत बढ़ा है। वार्ड नंबर-20 में भी 6 प्रतिशत मतदान बढ़ा है। वार्ड नंबर-7 में भी मतदान काफी बढ़ा है।
पोलिंग का समय 5 बजे तक था लेकिन कई वार्डों में मतदान शाम 7 बजे तक जारी रहा। सेक्टर-52, मौलीजागरां, सेक्टर-25, पलसौरा और डड्डूमाजरा में शाम 7 बजे तक मतदान चलता रहा।
मतदान केंद्र के परिसर में जो 5 बजे तक दाखिल हो गया था उन्हें मत डालने दिया गया। मलोया में रात पौने 9 बजे तक मतदान हुआ। इस सीट पर कांग्रेस से हरफूल चंद कल्याण, भाजपा के राजेश कालिया और बसपा के जगीर सिंह उम्मीदवार है।
नोटबंदी से खुश या नाराज 20 को लगेगा पता
इस बार के नगर निगम चुनाव में नोटबंदी का मुद्दा अहम रहा। नोटबंदी पर खूब राजनीति हुई। ऐसे में नोटबंदी के फैसले से शहरवासी खुश हैं या नाराज, इसका निर्णय भी 20 दिसंबर को मतों की गिनती के साथ हो जाएगा। मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक परिणाम आ जाएंगे।