फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBA स्टूडेंट्स को सांप ने काटा, PGI में मौत, परिजनों में रोष

Sat, 30 Jul 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
dead body - फोटो : demo
विज्ञापन
एमबीए की तैयारी कर रहे छात्र की सांप के काटने से मौत हो गई। छात्र अपने भाई के साथ कमरे में जमीन पर सो रहा था। छात्र को रात के  वक्त  कमरे में घुसकर सांप ने कांटा था। पीजीआई ले जाते समय  रास्ते में छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मौली जागरा के मकान नंबर 80 बी में रहने वाले छात्र विक्रम की एक जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई।
विज्ञापन


विक्रम के भाई अशोक कुमार ने बताया कि 28 जुलाई की रात को विक्रम और वो एक कमरे में ही जमीन पर सो रहे थे। सुबह करीब 7 बजे जब विक्रम उठा तो उसने गले में दर्द होने की शिकायत की। जिसके बाद उसको पंचकूला के सेक्टर 6 के सरकार अस्पताल में गए । वहां पहुंचने तक उसका आधा शरीर नीला पड़ चुका था। डाक्टरों ने देखते ही विक्रम को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन विक्रम को पीजीआई लेकर आ रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पीजीआई में डाक्टरों ने विक्रम को देखते ही मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने मौत की वजह जहर ही बताया है। घटना के सामने आने से इलाके के लोगों व परिजनों में काफी गुस्सा था। सेक्टर 16 मोर्चरी के बाहर शव लेने आए परिजन व इलाके के लोगों ने शिकायत की कि कालोनी के आसपास बरसात की वजह से झाड़ियां व घास बहुत बड़ी बड़ी हो चुकी है। इलाके के पार्षद को कई बार घास व झाड़ियां कटवाने के लिए कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। आए दिन इलाके में सांप व बिच्छु निकलने की घटनाएं होती रहती है।
विज्ञापन


अब सांप के काटने से एक छात्र की मौत भी हो गई है। इसकी जवाबदेही किसकी है। मृतक के भाई अशोक ने बताया कि 29 जुलाई सुबह करीब 10 बजे कमरे में करीब चार फीट लंबा काला सांप दोबारा देखा जिसको डंडो से पीट कर मार डाला। अशोक ने बताया कि विक्रम ग्रेजुएशन पूरी हो गई थी और वह एमबीए में दाखिले लेने की तैयारी कर रहा था। विक्रम के एक भाई और दो बहने थी। इसी बीच शनिवार को शव का जीएमएसएच 16 में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। शाम को परिजनों शव का अंतिम संस्कार कर दिया 
Trending Videos
विज्ञापन

घर में सांप निकल जा​ए तो क्या करें और क्या न करें, जानिए

सांप - फोटो : file photo
सांप निकलने पर इन नंबरों पर कॉल करें
यदि आपके घर से सांप निकलता है तो इस बारे में चंडीगढ़ के फारेस्ट डिपार्टमेंट के नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। डिपार्टमेंट की टीम के सदस्य घर आकर सांप को पकड़ लेंगे। इसके लिए लोगों को रेंज फारेस्ट आफिसर 7087041948, हॉटलाइन नंबर 4639999, फॉरेस्टर एंड वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर 9216428398, फारेस्ट गार्ड 09915127299, फारेस्टर 9780180238, आफिस लैंडलाइन नंबर (केवल आफिस टाइम) 0172-2700217, 0172-2700284 पर कॉल कर सकते हैं। यदि इन नंबरों से मदद नहीं मिल पाती है तो सांप पकड़ने के एक्सपर्ट सलीम खान के मोबाइल नंबर 9878687500 पर कॉल कर सकते हैं।

सांप काटने के ये  होते हैं लक्षण
1.घाव के दो निशान
2. घाव के आसपास सूजन और लालपन
3. सांस लेने में दिक्कत
4.उल्टियां
5.आंखों के सामने अंधेरा
6.घाव वाले स्थान पर जलन
7. चेहरे और पैर में अकड़न

सांप काटने पर ये नहीं करना चाहिए
1.सांप काटने वाले अंग को नहीं हिलाना चाहिए
2. पेशेंट को न तो चलना चाहिए और न ही दौड़ना चाहिए
3.घाव वाले स्थान न तो कट लगाएं, न ही उसे जलाएं
4. समय बर्बाद न करें, तुरंत अस्पताल पहुंचे
5.न तो डरना चाहिए और न तो डर फैलाना चाहिए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें