फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मेयर चुनाव आज, तैयारी पूरी, सुबह 11 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन





चंडीगढ़। नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर यूटी प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। डीसी निशांत कुमार यादव ने बुधवार को नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर 29 जनवरी को होने वाले मेयर चुनाव की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। मेयर चुनाव की प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू होगी।
बैठक में उपायुक्त ने कानून व्यवस्था, चुनाव स्थल पर व्यवस्थाएं, अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती, सुरक्षा प्रबंध और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय जैसे अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव का शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित आयोजन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीसी ने अब तक की तैयारियों पर संतोष जताते हुए अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। चुनाव प्रक्रिया की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


असेंबली हॉल में होगा चुनाव
नगर निगम के असेंबली हॉल में मेयर चुनाव की प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू होगी। नियमों के अनुसार सबसे पहले सभी पार्षद अपनी निर्धारित सीटों पर बैठेंगे। इसके बाद नगर निगम सचिव की ओर से नामित पार्षद डॉ. रमणीक सिंह बेदी पीठासीन अधिकारी का कार्यभार संभालेंगे। राष्ट्रगान के बाद मेयर चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मेयर पद के लिए इस बार तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। हाथ उठाकर मतदान कराया जाएगा। पीठासीन अधिकारी एक-एक कर प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मंगवाएंगे। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा और नवनिर्वाचित मेयर से कार्यभार संभालने का आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन


मेयर कराएंगे डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव
मेयर के निर्वाचन के तुरंत बाद सीनियर डिप्टी मेयर और फिर डिप्टी मेयर का चुनाव कराया जाएगा। इन दोनों पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया नवनिर्वाचित मेयर की अध्यक्षता में संपन्न होगी। मेयर स्वयं वोट मंगवाएंगे, मतगणना कर परिणाम घोषित करेंगे। सभी चुनाव परिणामों की हस्ताक्षरित शीट को सील कर सुरक्षित रखा जाएगा। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें